बांका, फरवरी 11 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंगलवार की रात बौंसी थाना क्षेत्र के कुशियारी गांव में एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रदेव दास(26) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रदेव दास के पिता गुलचरन दास लोदीपुर, भागलपुर के निवासी हैं। बताया गया कि इंद्रदेव दास अपने एक रिश्तेदार के यहां कुशियारी गांव में आयोजित छठी भोज में शामिल होने आया हुआ था। मंगलवार की रात किसी कारणवश वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह कुएं में कैसे गिरा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बौंसी थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से थाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.