मेरठ, मार्च 11 -- कुशावली गांव में दबंग लोगों ने सरकारी चकरोड को काटकर अपने खेत में मिला लिया है। रास्ता बंद होने से बाकी के किसान परेशान हैं। उन्होंने बुधवार को एसडीएम से शिकायत कर चकरोड से कब्जा हटवाकर उसे दोबारा कायम कराने की मांग की है। किसान अमर सिंह पुत्र दाताराम ने एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी कृषि भूमि कुशावली में है। खेत तक जाने के लिए सरकारी चकरोड दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही दबंग लोगों ने चकरोड को काटकर अपने खेत में मिला लिया है, जिससे रास्ता बंद हो गया है। जिसके चलते उसे व अन्य किसानों को अपने खेत पर आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है। पीड़ित किसान के अनुसार वह कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित ने बुधवार को एसडीएम उदित नारायण सेंगर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने हल्का लेखपाल को म...