चम्पावत, जनवरी 5 -- चम्पावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अधिवेशन देहरादून में तीन और चार जनवरी को संपन्न हुआ। इस दौरान चम्पावत के कुशाग्र वर्मा को प्रदेश सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। जबकि विकास चौधरी, समीर सिंह, ऋतिक ढेक और देवेंद्र भट्ट को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। चम्पावत कैंपस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सभी लोगों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...