बरेली, मई 30 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी हॉल में आयोजित अंकित चतुर्वेदी मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के सेमीफाइनल और कुछ फाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन बरेली के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से जिले की प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है और खिलाड़ी लगातार प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक एकल अंडर-11 वर्ग के फाइनल में कुशाग्र कुमार ने अतिशय मिश्रा को 15-4, 15-2 से हराकर खिताब जीता। यह भी पढ़ें- कुशाग्र कुमार, रुद्रराज सिंह बने चैंपियन, बैडमिंटन मुकाबलों में दिखा रोमांच अंडर-13 वर्ग ...