कटिहार, मई 16 -- आजमनगर एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कुशहा गांव से बलतर को जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। लगभग एक किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह जर्जर होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का सफर मुश्किल नहीं,बल्कि जोखिम भरा बन चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है,लेकिन न तो जनप्रतिनिधियों और न ही विभागीय अधिकारियों ने इसकी सुध लेने की कोशिश की है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क से रोजमर्रा के कामों के लिए सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और पानी से भर जाता है। सड़क जर्जर होने के कारण बाइक सवार कई बार दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। स्थानीय निवासी दिलीप यादव, प्रदीप यादव, दरोगी विश्वास, प्रदीप विश्वास आदि...