बांका, दिसम्बर 15 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के लोगाय पंचायत अंतर्गत कुशहा संथाली टोला, वार्ड संख्या तीन में सरकार की महत्वाकांक्षी "हर घर नल का जल योजना" आज ग्रामीणों के लिए एक कड़वी सच्चाई और सरकारी दावों की पोल खोलती तस्वीर बन चुकी है। लाखों रुपये की लागत से बनी इस योजना को शुरू हुए लगभग एक दशक बीतने को है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक इस योजना से एक बूंद भी पानी ग्रामीणों के घरों तक नहीं पहुंच पाया। नतीजतन, जिस योजना से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का सपना दिखाया गया था, वही योजना अब गांव में उपेक्षा, लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार की प्रतीक बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुशहा संथाली टोला आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां पहले से ही पीने के पानी की भारी किल्लत रही है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार द्वार...