किशनगंज, अप्रैल 13 -- ठाकुरगंज। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में कुशवाहा समाज में सामाजिक चेतना, सम्मान एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय डांगिबाड़ी, ठाकुरगंज में किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। समारोह में देश एवं प्रदेश स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर मेहता, प्रदेश अध्यक्ष नरेश मेहता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमन कुशवाहा तथा राष्ट्रीय सचिव अनिल मेहता उपस्थित हुए। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, कोसी प्रमंडलीय प्रभारी एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष अभिषेक मेहता भी अपनी भागीदारी निभाएंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुशवाहा वागेश्वर प्र. वर्मा सहित कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिक कार्यक्...