गिरडीह, फरवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कुशवाहा संघ ने रविवार को पांच बार के सांसद रहे जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा की जयंती मनाई। जयंती पर समाज के लोगों ने रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक गिरिडीह स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कुशवाहा संघ गिरिडीह के बैनर तले जयंती को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें रीतलाल वर्मा की उपलब्धियां व सामाजिक सरोकार से जुड़े उनके द्वारा किए हुए कार्यों को बताया गया। सर्वजातीय सर्वधर्म के प्रति किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों को याद करते हुए संघ के पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण प्रसाद की अगुवाई में कार्यकारी अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद दिवाकर और मुन्ना प्रसाद कुशवाहा सहित सभी स्वजनों के साथ पुष्प और माला अर्पित करते हुए नमन...