जमशेदपुर, जनवरी 8 -- कुशवाहा संघ, जमशेदपुर की ओर से वार्षिक वनभोज-सह-पारिवारिक मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 जनवरी को ट्रांसपोर्ट मैदान, एग्रिको में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह है। कार्यक्रम में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा से भी कुशवाहा समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस समारोह में करीब 5 से 6 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के उन प्रतिभाशाली बच्चों और व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक कार्य, खेल या किसी अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। समाज के उत्थान में योगदान देने वाले लोगों को भी विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया जाएगा।यह समारोह केवल सम्मान तक स...