कुशवाहा संघ की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
गिरडीह, मई 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास में रविवार को कुशवाहा संघ की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण समितियों के पुनर्गठन, लंबित मामलों के समाधान और चार मंजिला छात्रावास निर्माण के लिए कोष संग्रह अभियान चलाने पर विचार हुआ। साथ ही 24 जून को संघ का 42 वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान 31 मई को जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित करने की रणनीति बनी। बैठकों के सफल संचालन के लिए प्रखंडवार प्रभारी और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई। यह भी पढ़ें- प्रजापति महासंघ की जिला स्तरीय बैठक में लिए गए कई निर्णय गिरिडीह नगर के लिए रामाकांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.