पटना, मार्च 1 -- बिहार की पांच सीटों पर होने जा रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए के अंदर घमासान तेज है। भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी लगातार दबाव बना रहे हैं। एक तरफ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के चीफ उपेंद्र कुशवाहा, तो दूसरी तरफ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी भाजपा को अपना वादा याद दिला रहे हैं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान भी सक्रिय हैं। चिराग ने राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में लोजपा-आर के सभी 19 विधायकों के साथ रविवार को एक बैठक भी की। रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा अभी राज्यसभा सांसद हैं। जो 5 सीटें खाली हो रही हैं उनमें से एक उनकी भी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट से चुनाव हारने के बाद वे भाजपा के सहयोग से राज्यसभा गए थे। उन्हें फिर से राज्यसभा जाना है तो भाजपा का समर्थन जरूर...