हजारीबाग, नवम्बर 3 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। रविवार को आर्ष कन्या गुरुकुल में झारखंड कुशवाहा महासभा केंद्रीय कमेटी और हजारीबाग जिला कमिटी के द्वारा कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो और संचालन महामंत्री सत्यदेव वर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,जिप चेयरमैन उमेश मेहता, गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी उपस्थित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 दिसम्बर को रांची में महाधरना दिया जाएगा। हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड राज्य में कुशवाहा समाज सहित पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या राज्य की एक बड़ी आबादी के रूप में विद्यमान है। पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि झारखंड एक खनिज संपदाओं से परिपूर्ण राज्य है, जहां सेल, भेल, कोल ...