भागलपुर, जून 5 -- सबौर, संवाददाता। लोदीपुर के बाईपास कुशवाहा चौक पर गुरुवार की दोपहर बाद सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर के केबल में आग लगने के बाद चौक पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने मैकेनिक को फोन लगाकर लाइन कटवाने का प्रयास किया। लेकिन लाइनमैन के द्वारा फोन नहीं उठाया गया। मामले की जानकारी कनीय अभियंता को देकर लाइन कटवाया गया। विद्युत अभियंता दीपक कुमार राही ने कहा कि मैकेनिक से ट्रांसफार्मर को ठीक करवाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मेन रोड के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग,लोगों ने बुझाया यह भी पढ़ें- एलटी केबल जलता रहा, न कॉल सेंटर और न ही अधिकारियों ने उठाया फोन यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत के बजाय बढ़ती जा रही परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...