मथुरा, जनवरी 21 -- मथुरा। कछवाहा (कुशवाहा), क्षत्रिय महासभा की कोटा राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर वीर बहादुर सिंह ने कार्यकारिणी की बैठक में निर्णयानुसार नगर के गोविंदपुरी सरस्वती कुंड निवासी इंजीनियर सुरेश चंद्र कुशवाहा को महासभा का तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति 3 वर्ष के अवधि के लिए है। इंजीनियर सुरेश कुशवाहा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्ति होने पर श्रत्रिय महासभा राष्ट्रीय महासचिव वासुदेव प्रसाद कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मानवेंद्र कुशवाहा एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...