पटना, अक्टूबर 28 -- बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए के नेता भले ही एकजुटता का दावा करते रहे, लेकिन सत्ताधारी गठबंधन को बगावत की वजह से एक सीट का नुकसान झेलना पड़ गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने तो अपनी बगावत रोक ली, मगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने बागी को नहीं मना पाई। इस वजह से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को नुकसान उठाना पड़ा। यहां बात सारण शिक्षक एमएलसी सीट की हो रही है। जहां भाजपा के बागी राहुल राज ने जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को हरा दिया। इस सीट पर पहले कुशवाहा की पार्टी रालोमो से रामपुकार सिन्हा भी मैदान में थे, लेकिन बाद में उन्होंने एनडीए को अपना समर्थन दे दिया था। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कई मायनों में रोचक रहा। यह सीट एक समय ...