भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर। कुशवाहा कल्याण समिति भागलपुर के सदस्यों ने कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के शव पर माल्यार्पण कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने अंतिम यात्रा में भागीदारी की। अवध किशोर कुमार ने कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा के जाने से कुशवाहा समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रवीण सिंह कुशवाहा समाज के ही नहीं, बल्कि जमात के नेता थे। मौके पर ओम प्रकाश सिंह, डॉ. गणेश दत्त कुशवाहा, भोला प्रसाद सिंह, रामविलास सिंह, प्रमोद सिंह, नागेश्वर सिंह, गौरी मंडल, देवशरण सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, अमित कुमार सिंह, ई. दिवाकर कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, डॉ. जनार्दन प्रसाद सिंह व अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भागलपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण ...