भदोही, मई 31 -- भदोही, संवाददाता। शहर के बाईपास घमहापुर में रविवार को पाल समाज के लोगों ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती मनाई। इस दौरान उनक बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। साथ ही शोभा यात्रा भी निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर (1725-1795) मालवा साम्राज्य की एक महान शासक, दूरदर्शी रणनीतिकार और न्यायप्रिय रानी थीं। उन्हें इतिहास में एक आदर्श महिला सशक्तिकरण और सुशासन के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर (वर्तमान अहिल्यानगर) जिले के चौंडी गांव में हुआ था‌। उनके पिता मंकोजी राव शिंदे एक साधारण किसान और गाँव के पाटिल थे‌। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई अपने ससुर की मृत्यु के बाद, 1767 में अहिल्याबाई ने मालवा साम्राज्य की बागडोर स...