औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- प्रमाण पत्र वितरण के साथ जागा आत्मविश्वास, रोजगार व स्वरोजगार के लिए तैयार हो रहे युवा फोटो- 9 अप्रैल एयूआर 31 कैप्शन: कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र प्राप्त करते प्रतिभागी युवतियां अंबा, संवाद सूत्र। कुशल युवा कार्यक्रम से युवाओं को एक नई पहचान मिली है और उनकी आत्मनिर्भरता की राह आसान हुई है। गुरुवार को अंबा के हरदत्ता स्थित बिजार्ड कंप्यूटर संस्थान में इस कार्यक्रम के तहत नवंबर बैच के 35 युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संचालक रोशन कुमार ने की। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार योग्य बनाना है। तीन माह के प्रशिक्षण में कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी संवाद कौशल तथा सॉफ्ट स्किल्स का समग्र व...