छपरा, मार्च 9 -- पेज छह पर छपरा। जिले में कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) की प्रगति और जिले की रैंकिंग में सुधार को लेकर जिला शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। इस संबंध में 11 मार्च को जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक उप विकास आयुक्त सारण की अध्यक्षता में जिला निबंधन व परामर्श केंद्र परिसर में आयोजित होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिला पदाधिकारी द्वारा 27 जनवरी 2026 को डीआरसीसी के निरीक्षण के दौरान संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुशल युवा कार्यक्रम में जिले की रैंकिंग संतोषजनक नहीं है, जिसे बेहतर बनाने के लिए ठोस प्रयास की आवश्यकता है। इसी के तहत सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक आय...