कुशमाहा में छापेमारी: देसी शराब बरामद, महिला गिरफ्तार
अररिया, अप्रैल 19 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी थाना पुलिस ने कुशमाहा के टीकरा में छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला आरोपी मानकी देवी (पति स्व. कैलू ऋषिदेव) को गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष विष्णु कांत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर घर में छापेमारी कर शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में गिरफ्तार महिला के पड़ोस में भी छापेमारी की गई, जहां से 5 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। इस तरह कुल 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई। हालांकि घर मालिक लक्ष्मण सादा मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- अररिया : छापेमारी में देशी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार यह भी पढ़ें- छापेमारी में शराब बरामद, पांच शराब भट्ठी ध्वस्त यह भी पढ़ें- महिला के पास मिली 15 लीटर शराब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.