गोड्डा, अप्रैल 11 -- महगामा प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत कुशमारा पंचायत के हाई स्कूल प्रांगण में वाईएचओ (एनजीओ) के तत्वाधान में आयोजित खेल-कूद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महागामा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मिनहाज आलम, महगामा विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मिनहाजुल हक तथा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि योगेन्द्र रजक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज आलम ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.