मथुरा, अप्रैल 5 -- बहुलावन (बाटी) स्थित श्रीव्यास तपोवन श्रीराम गो-सेवा कुंज में श्रीराम मित्र मंडल द्वारा नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मन्दिर में चल रहे चतुर्दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन प्रातःकाल आचार्य कुंजकिशोर चतुर्वेदी, श्री गोपाल मंदिर, मथुरा के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य न्यास प्राण प्रतिष्ठा की गई। साथ ही श्रीहनुमानजी महाराज की प्रथम आरती सम्पन्न हुई। तत्पश्चात खट दर्शन महंत सेवा समिति के द्वारा मानस चंचरीक आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी को विधि-विधान से महंताई की चादर ओढ़ाई गई। श्रीमज्जगद्गुरु विष्णुस्वामी विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज (वल्लभगढ़ वाले), महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद गिरि महाराज, प्रख्यात साहित्यकार यूपी रत्न डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदान...