अल्मोड़ा, सितम्बर 17 -- चौखुटिया। जौरासी वन रेंज के कुशगांव में बुधवार सुबह एक मादा तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हुआ है कि डेढ़ वर्षीय माद गुलदार की जान आपसी संघर्ष में गई है। जौरासी वन रेंज के भैल्टगांव के कुशगांव तोक में नाप भूमि में अचेत अवस्था में गुलदार को पड़ा हुआ देखा। बताया कि उसके शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था। ग्रामीणों ने बिना देरी किए घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर रेंजर जौरासी आशुतोष जोशी के नेतृत्व में टीम मौके पर रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृत गुलदार को उठाकर जौरासी रेंज कार्यालय पहुंचाया। रेंजर ने बताया कि मृत गुलदार मादा है। जिसकी उम्र लगभग डेढ़ वर्ष...