दरभंगा, मई 22 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के भुवौल गांव निवासी मिथिलेश चौपाल के 23 वर्षीय पुत्र अर्जुन की बदमाशों ने उसके घर से बुलाकर हत्या कर दी। घर के कमाऊ पुत्र की हत्या से अर्जुन चौपाल के पैतृक गांव भुवौल में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर मृतक अर्जुन के बड़े भाई मुकेश की ओर से पुलिस पदाधिकारी के समक्ष बयान देने के 10 दिन बाद भी इसकी प्राथमिकी सबंधित थाने में दर्ज नहीं की जा सकी है। इस घटना को लेकर लहेरियासराय थाने के पुअनि रजनीश कुमार के समक्ष दर्ज कराए अपने बयान में मृतक अर्जुन चौपाल के बड़े भाई मुकेश चौपाल ने बताया है कि गत 12 मई को उसके छोटे भाई अर्जुन को उसके भुवौल स्थित आवास से बुलाकर बेरि चौक ले जाया गया। यह भी पढ़ें- लाठी से पीटकर युवक की हत्या, सड़क जाम जहां बदमाशों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मुकेश ने बता...