हरिद्वार, मार्च 5 -- मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़े भीषण संघर्ष ने पूरी दुनिया को बैचेन कर रखा है। खाड़ी देशों में हजारों भारतीय भी अपने वतन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इनमें सैकड़ों परिवार हिमालयी राज्य उत्तराखंड से भी हैं, जिन्हें खाड़ी देशों में फंसे अपनों की चिंता सता रही है। ईरान पर हुए हालिया हमलों और उसके बाद खाड़ी देशों में हुई जवाबी कार्रवाई के कारण कुवैत, यूएई (शारजाह, दुबई, अबू धाबी) और बहरीन जैसे देशों में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी भारतीय डर में जीने को मजबूर हैं। हरिद्वार के ज्वालापुर और रुड़की जैसे क्षेत्रों से रोजगार के लिए गए युवाओं ने फोन पर जो आपबीती सुनाई है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है। मध्य-पूर्व में ईरान के लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद खाड़ी देशों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इ...