हल्द्वानी, मार्च 21 -- - जिला प्रशासन दे रहा सऊदी-श्रीलंका होते हुए भारत लौटने की सलाह- इजराइल-ईरान युद्ध के बीच उत्तराखंड के सैकड़ों लोग खाड़ी देशों में फंसेजंग की तपिश :बृजेंद्र मेहताहल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। इजराइल-ईरान तनाव के बीच खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों की मुश्किलें लगातार गहराती जा रही हैं। कुवैत एयरपोर्ट प्रभावित होने के बाद भारत लौटना अब न केवल जटिल हो गया है, बल्कि आम लोगों की पहुंच से भी बाहर होता जा रहा है। 12 हजार रुपये में चार घंटे का सफर अब दो से ढाई लाख रुपये (बीस गुना अधिक) और चार से पांच दिन मांग रहा है।केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन से राहत की उम्मीद लगाए लोगों को ठोस मदद के बजाय वैकल्पिक और महंगे रास्ते सुझाए जा रहे हैं, जिससे नाराजगी बढ़ रही है।हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी हरीश सिंह 28 फरव...