आजमगढ़, अप्रैल 28 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी एक युवक की कुवैत में सोमवार को हादसे में मौत हो गई। वर्कशाप में काम करते समय चार पहिया वाहन का इंजन उसके ऊपर गिर गया था। गांव निवासी 42 वर्षीय साजिद दस माह पूर्व कुवैत गया था। वह अल शुवेख सनय्या शहर में मोटर गैरेज में काम करता था। सोमवार को वह वाहन की मरम्मत कर रहा था। वह कार का इंजन ऊपर उठाकर काम कर रहा था। इस दौरान इंजन उसके ऊपर गिर गया। जिससे साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ काम करने वाले लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- शंभुपुर कोआरी के युवक की विदेश में मौत, मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...