आजमगढ़, सितम्बर 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना क्षेत्र के तिलमापुर गांव निवासी युवक की खाड़ी के देश कुवैत में हृदयगति रूकने से मंगलवार की सुबह मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराराम मच गया। वे कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे, डेढ़ साल पूर्व नौकरी के लिए विदेश गए थे। रानी की सराय थाना क्षेत्र के तिलमापुर गांव निवासी 48 वर्षीय होरिल प्रसाद कुवैत की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर करीब डेढ़ साल से काम कर रहे थे। परिजन का कहना है कि छह दिन पूर्व उन्हें हार्ट अटैक आया था। कुवैत के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- कुबैत में युवक की मौत से परिवार में मातम उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से परिवार के लोग परेशान थे। मंगलवार की सुबह सूचना मिली की होरिल प्रसाद का निधन...