बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं संवाददाता। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों ने कुवैत में रह रहे भारतीयों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी नसबुल साकिब वर्तमान में कुवैत में फंसे हुए हैं, जिससे उनका परिवार चिंतित है। परिवार के लोग उनके वतन वापसी की राह देख रहे हैं, और उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी नसबुल साकिब 2014 में रोजी-रोटी की तलाश में कुवैत गए थे। वहां वे एक ब्रिटिश प्रिंटिंग पैकेजिंग कंपनी में कार्यरत हैं। हाल ही में ईरान द्वारा अमेरिकी सैन्य बेस पर किए गए हमलों के बाद से खाड़ी देशों में युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। नसबुल ने परिजनों को फोन पर बताया कि वहां आए दिन अलर्ट सायरन बज रहे हैं और स्थानीय स्तर पर डर का माहौल व्याप्त है। अमेरिकी एयरबेस बंद होने और उड़ानों पर अस...