बगहा, मार्च 22 -- बगहा,नगर प्रतिनिधि। कुवैत में गिरफ्तार होने का भय दिखाकर साइबर अपराधियों ने नगर के गांधीनगर निवासी शैलेश कुमार श्रीवास्तव से 2.45 लाख की ठगी कर ली। ठगो ने शैलेश से उनके दोस्त के कुवैत में गिरफ्तार होने की बात कही। उसे छुड़ाने के लिए साइबर ठगों ने दो लाख 45 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर थाने में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि 15 मार्च को उनके मोबाइल के वाटसएप पर एक मोबाइल नंबर से फोन कर जानकारी दी गई कि उनके मित्र कमलेश कुमार को कुवैत में वहां के प्रशासन के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अगर उन्हें छुड़ाना है तो रुपये भेजो । जिसके बाद उन्हें मुक्त कर फ्लाइट से भारत भेज दिया जाएगा। अगर समय से रुपये नहीं भेजा तो उसे 15 साल की सजा हो जाएगी। उसके बाद फोन करने वाला व्यक्ति ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.