कुवैत-दुबई, कतर, सऊदी में रह रहे प्रवासियों से लगातार संपर्क में परिजन
अररिया, मार्च 1 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। खाड़ी देशों में हालिया बमबारी और सुरक्षा संकट की खबरों ने सीमावर्ती अररिया जिले के फारबिसगंज क्षेत्र में हलचल तेज कर दी है। कुवैत, दुबई, कतर और सऊदी अरब में बड़ी संख्या में रह रहे स्थानीय लोगों के परिजन लगातार फोन और व्हाट्सएप कॉल के जरिए वहां की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। रामपुर दक्षिण, नरपतगंज, भवानीपुर, दरभंगिया टोला समेत फारबिसगंज, जोगबनी क्षेत्र के कई परिवार इन दिनों चिंता में डूबे हैं। गांवों में मस्जिदों में परिजन दुआ मांग रहे है और घरों में टीवी व मोबाइल पर खबरों पर नजरें टिकी हुई हैं। कुवैत और अबू धाबी से प्रवासियों की आपबीती- रामपुर दक्षिण के नावेद अहमद ने व्हाट्सएप कॉल पर हिन्दुस्तान को बताया कि वे इस समय कुवैत में सुरक्षित हैं, लेकिन महज कुछ दूरी पर हलचल तेज है। उनके साथ राह रहे लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.