शामली, मार्च 3 -- गंगेरु गांव में रहने वाले परिवार अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। खाड़ी देशों में काम करने वाले दो युवकों के परिवार रोजाना वीडियो कॉल के जरिए उनकी कुशल-क्षेम की जानकारी ले रहे हैं। दोनों युवकों ने बताया कि वे जहां रह रहे हैं, वहां युद्ध का कोई सीधा असर नहीं पहुंचा है और स्थिति सुरक्षित है। गंगेरु निवासी मास्टर रफाउल के भतीजे मोहम्मद कैफ पिछले दो वर्षों से कुवैत की मोम सिटी में नौकरी कर रहे हैं। हाल ही में शुरू हुए इस युद्ध ने परिजनों की नींद उड़ा दी है। परिवार के सदस्य लगातार वीडियो कॉल करके कैफ से बात कर रहे हैं। कैफ ने बताया कि कुवैत एयरपोर्ट उनके रहने की जगह से मात्र 6-7 किलोमीटर दूर है, लेकिन वहां कोई समस्या नहीं है। वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और रोजमर्रा का जीवन सामान्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.