हरिद्वार, मार्च 27 -- पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद होने का असर हरिद्वार के प्रवासी भारतीयों पर साफ दिखाई देने लगा है। फ्लाइट रद्द होने से कई लोग तय समय पर भारत नहीं लौट पा रहे हैं, जिससे उनके परिवारों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि कुछ प्रवासी अब बस के जरिए सऊदी अरब पहुंचकर वहां से फ्लाइट पकड़ने की योजना बना रहे हैं। ज्वालापुर के फैजान अहमद कुवैत के हवेली शहर के एक होटल में मैनेजर हैं। उनकी अप्रैल की फ्लाइट अचानक रद्द हो गई। वे पिछले सात साल से कुवैत में रहकर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुवैत एयरपोर्ट बंद होने के बाद सभी उड़ानें प्रभावित हो गई हैं, जिससे उनकी घर वापसी फिलहाल टल गई है। इसी तरह ज्वालापुर के ही रिहान गौड़ कुवैत के शबाल अहमद क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं, उनकी भी मई ...