नैनीताल, मार्च 10 -- नैनीताल। माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र में आयोजित महिला दिवस पखवाड़ा के तहत तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न गतिविधियां जारी रहीं। इस अवसर पर छात्राओं के लिए हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने छात्राओं को रंगवाली पिछौड़ा तथा उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला का प्रशिक्षण दिया। महिला अध्ययन केंद्र की संचालक किरन तिवारी ने बताया कि पखवाड़े के तहत पॉश अवेयरनेस प्रोग्राम, मॉडर्न लाइफस्टाइल, न्यूट्रिशन एंड हेल्थ विषय पर चर्चा, हैंडीक्राफ्ट मेकिंग और इको प्रिंटिंग वर्कशॉप सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...