नैनीताल, दिसम्बर 17 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परीक्षाओं को लेकर किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी न मिलने से छात्र-छात्राओं की चिंता लगातार बढ़ रही है। जबकि अन्य सेमेस्टरों की परीक्षाएं लगभग आधी हो चुकी हैं। विशेष रूप से नैनीताल जैसे पर्वतीय क्षेत्र में आगामी दिनों में संभावित बर्फबारी को देखते हुए परीक्षार्थियों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। यदि समय रहते परीक्षा तिथियों और आवेदन प्रक्रिया को लेकर निर्णय नहीं लिया गया, तो मौसम की मार के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस संबंध में विवि के कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.