कुविवि में तीसरे-पांचवें सेमेस्टर के दाखिले शुरू करने की तैयारी
नैनीताल, सितम्बर 10 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के दो परिसरों और 30 से अधिक संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर के बाद अब तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विवि ने नए सेमेस्टरों की पढ़ाई समय पर शुरू कराने को दाखिले की कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस प्रक्रिया में स्नातक और स्नातकोत्तर के 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के शामिल होने का अनुमान है।कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे के अनुसार, सभी महाविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रों को दाखिला संबंधित महाविद्यालय के स्तर पर ही लेना होगा, जबकि प्रवेश शुल्क का भुगतान 'समर्थ पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जाएगा। हिदायत दी है कि प्रवेश प्रक्रिया में कोई अनावश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.