नैनीताल, फरवरी 28 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पंतनगर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राज्य अंतर विश्वविद्यालय उत्तराखंड प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 23 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल तेरह खेल प्रतियोगिताएं महिला और पुरुष वर्ग में आयोजित की गई थीं। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इस कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने सभी टीमों को बधाई दी है। इसके साथ ही कुल सचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. ललित तिवारी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी|
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.