हल्द्वानी, मई 22 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ शेर सिंह सामंत ने शुक्रवार को डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण किया। डॉ सामंत एफएनएएससी, एफआरएसबी और एफएलएस लंदन जैसी प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित हैं। वे पूर्व में हिमालयन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, शिमला के निदेशक रह चुके हैं। हिमालयन हैबिटेट इकोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ सामंत के 400 से अधिक शोध प्रकाशन हैं। डॉ सामंत इसी विभाग के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने 1984 में वनस्पति विज्ञान से एमएससी और बाद में फ्लोरिस्टिक विषय में पीएचडी की थी। विभाग पहुंचने पर उनका शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न स्वरूप कप भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान डॉ सामंत ने विभाग के हर्बेरियम, ग्लास हाउस और बॉटनिकल गार्डन का अवलोकन किया। उन्होंने...