शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- शाहजहांपुर। हजरत गुलाम गौस सैय्यद दादा मियां रहमतुल्लाह अलैह का 47वां तीन दिवसीय सालाना उर्स रविवार को खुशहाली व सलामती की दुआ के साथ सम्पन्न हो गया। महानगर के मोहल्ला तारीन जलाल नगर फूटी मस्जिद स्थित दरगाह पर सुबह दस बजे महफल-ए-कुल-शरीफ का आगाज तिलावत ए कुरआन से हुआ। मौलाना मोहम्मद निजामुद्दीन ने औलिया ए किराम की हयात ओ खिदमात पर रोशनी डाली। हाफिज अब्दुल कय्यूम व राशिद हुसैन राही ने नात व मनकबत पेश की। मौलाना मोहम्मद निजामुद्दीन ने कौम व मिल्लत की तरक्की व खुशहाली की दुआ की। वहीं, बीती रात महफिल ए समा में कव्वाल अरशद राजा व शान अहमद अजीज एंड पार्टी ने सूफियाना कलाम सुनाकर जायरीन झूमने पर मजबूर कर दिया। यह भी पढ़ें- दुनिया के कोने-कोने में चर्चा अली का है, कौसर से खुल्द तक पहरा अली का है... इस दौरान जायरीन ने मजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.