कुल शरीफ की रस्म में उमड़ा जायरीनों का सैलाब
रुडकी, अगस्त 27 -- कलियर, संवाददाता। साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की सबसे अहम रस्म कुल शरीफ बृहस्पतिवार सुबह दस बजे दरगाह साबिर पाक के महफिलखाने में अदा की गई। सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुसी ने रस्म अदा कराई। इसमें देशभर से पहुंचे हजारों जायरीन शामिल हुए। कुल शरीफ के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की विशेष दुआ की गई। दुआ के दौरान कई जायरीनों की आंखें नम हो गईं। यह भी पढ़ें- बड़ी रौशनी पर साबिर पाक की दरगाह पर उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.