गिरडीह, मार्च 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के माहुरी धर्मशाला में बुधवार को शीतलाष्टमी के मौके पर कुल देवी मां मथुरासिनी की भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की गई। कुल देवी मां मथुरासिनी की तीन दिवसीय वार्षिक पूजनोत्सव को लेकर माहुरी वैश्य मंडल समाज में भक्ति के माहौल मे डुबे हुए है। पूजा स्थल पर सुबह के नौ बजे पंडित द्वारा विधि विधान के साथ झंडोत्तोलन कराया गया। इसके बाद कुल देवी की विधिवत पूजा अर्चाना की गयी। मौके पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ थी। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराये जा रहे कुल देवी की पूजा से बेंगाबाद भक्तिमय बना हुआ था। पूजा के बाद शंख और घड़ी घंटा बजाकर मां की आरती उतारी गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण और भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में महाप्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। महिल...