पीलीभीत, मई 14 -- जहानाबाद। नगर में स्थित हजरत बदरुल हसन उर्फ दादा मियां की मजार पर मुल्क के अमन चैन की दुआ करने के साथ ही कुल की रस्म अदा कर उर्स का समापन किया गया। चार दिन चले इस उर्स में जायरीनों की भारी भीड़ रही। आयोजन में मजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। उर्स में आए कव्वालों ने कव्वाली गाकर जायरिनों का मन जीत लिया। गुरुवार को दोपहर में कुल की रस्म अदा कर उर्स का समापन किया गया। उर्स में तरह-तरह के लगे खेल तमाशे का लोगों ने आनंद लिया। साथ ही जमकर खरीदारी भी की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। प्रबंधक राशिद तथा सानू व कमेटी के सदर मुकर्रम वली खान, अहसानुल्लाह सोहराब, राहत, मोबीन, इरशाद बेग, इकराम वेग, इस्तखार, आसिम यार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...