हमीरपुर, जून 9 -- मौदहा। कस्बे में मंगलवार को हज़रत गरीब शाह दाता का सालाना उर्स मुबारक कुल की फातिहा के साथ संपन्न हुआ। वहीं बुधवार से कस्बे के नेशनल इंटर कालेज के निकट स्थित हज़रत दिलेर शहीद बाबा का सालाना उर्स मुबारक बड़ी शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। उर्स में सुबह बाद नमाज़ फजिर हज़रत मोदी शहीद बाबा के आस्ताने में कुरानख्वानी होगी और दिन मे फातिहा के बाद लंगर खिलाया जाएगा। बाद नमाज़ असर मोदी शहीद बाबा के आस्ताने से गाजे-बाजे संग धूमधाम से चादर निकाली जाएगी। जो कजियाना मोहाल भ्रमण करते हुए नेशनल इंटर कालेज से होते हुए आस्ताने में पेश की जाएगी। उक्त जानकारी कमेटी अध्यक्ष जुम्मू सभासद ने देते हुए सभी से उर्स को कामयाब बनाने की अपील की है。 यह भी पढ़ें- कुल की फातिहा के साथ सालाना उर्स संपन्नशोभायात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ बिवांर। वि...