कुल्हाड़ी से युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज
सोनभद्र, अगस्त 18 -- सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के बाकी गांव में 19 वर्षीय कृष्ण मुरारी यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे। पीड़ित के भाई अमरनाथ ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की रात गांव का संबोध खरवार उसके भाई को बुलाकर ले गया था। आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे खेत के पास कुल्हाड़ी से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.