कुल्हाड़ी से किया हमला, दो पर एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लहइया कामापट्टी गांव निवासी धर्मराज यादव दो जून की शाम करीब सात बजे अपने घर पर बैठे थे। तभी मोबाइल लेने को लेकर हुए विवाद में सुभाष पटेल और उसके साथी ने गालियां देते हुए लाठी डंडे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़ी शिव कुमारी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। पीड़ित धर्मराज की तहरीर पर पुलिस ने सुभाष पटेल और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.