चित्रकूट, जून 3 -- चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोबरिया बुजुर्ग निवासी सुनील ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा अरुन खेल रहा था। जिसे खेलने के दौरान गांव के ही अक्षय व रामकिशोर आकर मारने-पीटने लगे। शोरगुल सुनकर उसकी पहुंची उसकी पत्नी शोभा देवी ने विरोध किया तो अक्षय ने कुल्हाडी से शोभा के सिर में वार कर दिया। जिससे शोभा वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- जेठ ने महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...