उरई, जनवरी 22 -- कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के डांग खजुरी गांव में हुए झगड़े के दौरान सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के यहां शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। थाना नदीगांव के डांग खजुरी मड़इयन निवासी शिवम कुशवाहा ने सीओ परमेश्वर प्रसाद को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 जनवरी की रात 8 बजे वह घर पर था और उसका भाई आकाश नीचे बाहर था। उसी समय गांव के ही कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर भाई की मारपीट रहे थे। जब वह भाई को बचाने पहुंचा तो जान से मारने की नीयत से हमलावरों ने कुल्हाड़ी से सिर में जोर से वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। मौके पर माता पिता को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए। वह थाना नदीगांव गया लेकिन कोई कार्रवा...