जौनपुर, मार्च 20 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सरांवां गांव में खेत में गंदा पानी गिराने पर मना करने पर विपक्षी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही सूबेदार सहित उनके पुत्रगण कई वर्षों से मेरे खेत में बाथरूम का गंदा पानी गिराते हैं। बुधवार को अपने खेत में काम कर रहा था तभी वे खेत में गंदा पानी गिराने लगे। मना किया तो गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखी कुल्हाड़ी से मेरे भाई संतोष पर हमला कर दिया। संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। हम किसी तरह से भागकर थाने पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि सूबेदार सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.