नोएडा, मई 12 -- दादरी, ब्रिजेश कुमार। जारचा कोतवाली क्षेत्र के नगला चमरू गांव के जंगल में पेड़ काटने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जारचा कोतवाली पुलिस के मुताबिक सिकंदराबाद के धनपुरा गांव के रहने वाले अशोक कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था कि नगला चमरू गांव में 24 अप्रैल को उनके खेत पर कुछ लोग दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे और शीशम के पेड़ को काटने लगे। यह भी पढ़ें- कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार उनके चचेरे भाई दीपक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर पीड़ित का सगा भाई सुनील वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटा। आ...