गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गांव दौलताबाद कुणी में एक घर में घुसकर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और सरिए से एक ही परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाने की कोशिश की, एक युवक को बेरहमी से पीटा और घर का सामान तोड़ डाला। धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। पटौदी थाना पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- फेरी व्यापारियों पर हमले का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवालपुलिस को दी गई शिकायत पुलिस को दी गई शिकायत में गांव दौलताबाद कुणी के रहने वाले देशराज ने बताया कि पांच जून की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठे थे। कमरे में उनके भाई उत्तम सिंह, भाभी मनीषा,...